Sambhal : कॉकरोच जनता पार्टी” पर सियासत गरम: सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- सरकार डर गई, इसलिए अकाउंट बैन किया
सांसद बर्क ने कहा कि शुरुआत में यह एक “फनी” और मजाकिया अंदाज़ में बनाया गया सोशल मीडिया अकाउंट था, लेकिन कुछ ही दिनों में इसके फॉलोअर्स लाखों में पहुंच गए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 4 मिलियन से 14 मिलियन फॉलोअर्स सिर्फ 5-6 दिनों में पहुंचना इ
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सोशल मीडिया पर मज़ाक-मज़ाक में बनाई गई “कॉकरोच जनता पार्टी” अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। संभल से सांसद Ziaur Rahman Barq ने इस पूरे मामले पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को डर था कि यह ऑनलाइन मुहिम कहीं युवाओं के बड़े आंदोलन में न बदल जाए, इसलिए अकाउंट पर पाबंदी लगाई गई।
सांसद बर्क ने कहा कि शुरुआत में यह एक “फनी” और मजाकिया अंदाज़ में बनाया गया सोशल मीडिया अकाउंट था, लेकिन कुछ ही दिनों में इसके फॉलोअर्स लाखों में पहुंच गए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 4 मिलियन से 14 मिलियन फॉलोअर्स सिर्फ 5-6 दिनों में पहुंचना इस बात का संकेत है कि देश का बड़ा वर्ग मौजूदा हालात से परेशान है। उन्होंने बेरोज़गारी को इस पूरे ट्रेंड की सबसे बड़ी वजह बताया। बर्क के मुताबिक आज सिर्फ कम पढ़े-लिखे लोग ही नहीं, बल्कि शिक्षित युवा भी बेरोज़गारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “कॉकरोच” वाली टिप्पणी कहीं ना कहीं बेरोज़गार युवाओं को लेकर की गई थी, इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़ते चले गए।
अखिलेश यादव द्वारा इस मुद्दे पर समर्थन जताने को लेकर भी सांसद बर्क ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को अपनी बात रखने, आंदोलन करने या पार्टी बनाने का लोकतांत्रिक अधिकार है और किसी के अधिकारों को रोका नहीं जाना चाहिए। बर्क ने कहा कि अगर कोई संगठन या पार्टी बनाना चाहता है तो वह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मान्यता ले सकता है। सांसद ने बीजेपी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि अगर यह सिर्फ मजाक था तो फिर सरकार को इससे डर क्यों लगा? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि देश का युवा सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बदलाव लाने की ताकत रखता है।
What's Your Reaction?




