Sambhal News: सम्भल में शहीद पुलिसकर्मियों को सलाम! पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी श्रद्धांजलि

देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में सम्भल की पुलिस

By INA News Desk
Oct 21, 2026 - 11:04
10 Views
Sambhal News: सम्भल में शहीद पुलिसकर्मियों को सलाम! पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी श्रद्धांजलि

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में सम्भल की पुलिस लाइन बहजोई में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण कर वीर जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

  • शहीदों का बलिदान पुलिस बल के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा

पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के त्याग और साहस की याद दिलाता है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और देश-समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका सर्वोच्च बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि समारोह में एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत, एएसपी उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके, सीओ सम्भल कुलदीप कुमार, सीओ बहजोई स्तुति सिंह, सीओ चन्दौसी विवेक जावला, सीओ असमोली अमन सिंह, सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा और सीओ यातायात अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए पुलिस बल ने उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Also Read- वाराणसी एयर शो: लड़ाकू विमानों की गर्जना से कानों की सुरक्षा के लिए ईयरबड्स की सलाह, 6 जिलों के डॉक्टरों की टीम तैनात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement