Ballia : बलिया के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग की स्थिति को देखते हुए दमकल
Report- S.Asif Hussain Zaidi
उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में पांच दिनों के भीतर आग लगने की दूसरी बड़ी घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अभी कुछ दिन पहले ही शहर के बिश्नीपुर चौराहे पर स्थित एक दवा की दुकान में भीषण आग लगी थी, जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया था। इस घटना के बाद अब शहर के व्यस्त टाउन हॉल रोड पर स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तब रेस्टोरेंट खुला हुआ था और वहां कई ग्राहक भी मौजूद थे। रेस्टोरेंट की रसोई में काम चल रहा था, तभी वहां रखी तंदूर की भट्टी से अचानक आग भड़क उठी। रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक, तंदूर का कोयला जलने के कारण अचानक आग निकली और देखते ही देखते पूरी रसोई में फैल गई। गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों की तत्परता से स्थिति पर काबू पा लिया गया और कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आग बुझाने के दौरान इस्तेमाल किए गए पानी से रसोई में रखा खाने-पीने का काफी सामान खराब हो गया।
आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग की स्थिति को देखते हुए दमकल की तीन गाड़ियों को काम पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। धुएं के कारण रेस्टोरेंट के अंदर चारों तरफ अधेरा छा गया था। दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने काफी प्रशंसा की।
इस घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालन में बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि वहां आग बुझाने के उपकरण मौजूद थे, जिनका शुरुआती समय में इस्तेमाल भी किया गया था। लेकिन जांच में सामने आया कि यह रेस्टोरेंट बिना अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरी तरह अपनाए चल रहा था।
इसके साथ ही रेस्टोरेंट को खुले करीब एक साल हो चुका है, लेकिन अब तक इसका बीमा भी नहीं कराया गया था। भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्र में बिना जरूरी नियमों और सुरक्षा इंतजामों के इतने बड़े रेस्टोरेंट का चलना प्रशासनिक नियमों पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?




