Saharanpur : मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

देर रात जब बाइक सवार आता दिखाई दिया, तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं, जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह बाइ

May 24, 2026 - 20:45
20 Views
Saharanpur : मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Saharanpur : मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर के बड़गांव इलाके में गंगनहर पुल के पास सर्विस रोड पर देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार भड़ाना के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोकशी के कई मामलों में फरार चल रहा इनामी अपराधी गय्युर, जो नागल थाना क्षेत्र के सोहनचिडा गांव का रहने वाला है, बाइक से सर्विस रोड से गुजरने वाला है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने गंगनहर पुल के पास घेराबंदी कर दी।

देर रात जब बाइक सवार आता दिखाई दिया, तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं, जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह बाइक सहित जमीन पर गिर गया।

पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा, दो खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक जब्त की है। पकड़े गए आरोपी पर बड़गांव, नागल और गागलहेड़ी सहित विभिन्न थानों में गोकशी और गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब दस मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गोकशी करने वाले और मांस की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह पहले भी गोकशी के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर छूटने के बाद दोबारा से इन वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Also Click : मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' के विकास बाबू यानी अभिनेता चंदन रॉय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गाड़े झंडे, नई फिल्म 'आरजे बस्तर' के साथ मचाया धमाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow