Muzaffarnagar : दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मंडावली बागर के पास पुलिस ने जब उसे रुकने की चेतावनी दी, तो आरोपी मंजीत ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पु
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हुए एक शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोबारा दबोच लिया है। समौली निवासी मंजीत उर्फ काला को पुलिस ने एक मामले में पकड़ा था। जब पुलिस टीम उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, तभी आरोपी ने उपनिरीक्षक शैलेंद्र चौधरी को अचानक धक्का दे दिया और उनकी सरकारी पिस्टल छीनकर खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मी की पिस्टल छिनने और आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और एसओजी की टीम ने इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी।
मंडावली बागर के पास पुलिस ने जब उसे रुकने की चेतावनी दी, तो आरोपी मंजीत ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई सरकारी पिस्टल, कारतूस और खोखा बरामद कर लिया है। घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









