Amroha: अमरोहा में पुलिस की गौ तस्करों से हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक को लगी गोली।

यूपी के अमरोहा में डिडौली पुलिस और गो तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

By INA News Desk
Apr 20, 2026 - 10:53
76 Views
Amroha: अमरोहा में पुलिस की गौ तस्करों से हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक को लगी गोली।
अमरोहा में पुलिस की गौ तस्करों से हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक को लगी गोली।

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में डिडौली पुलिस और गो तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। इस दौरान पुलिस टीम भी बाल-बाल बची—एक गोली प्रभारी निरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी, जबकि एक कांस्टेबल को छूते हुए निकल गई। मौके से दो बैल, अवैध तमंचा और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है, जहां गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तवई के जंगल में कुछ लोग गोवंश की गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां दो बैल बरामद हुए, जिनमें एक के पैर बंधे हुए थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल और महजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और बरामद गोवंश को सुरक्षित गौशाला भिजवा दिया गया है।

Also Read- लखनऊ में आधी रात गरमाई सियासत: अपर्णा यादव ने विधानसभा के बाहर फूंके सपा और कांग्रेस के झंडे, महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow