Saharanpur: लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल गिरफ्तार, तमंचे व नकदी बरामद। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध  नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती,नकबजनी

Mar 18, 2026 - 12:44
58 Views
Saharanpur: लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल गिरफ्तार, तमंचे व नकदी बरामद। 
लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल गिरफ्तार, तमंचे व नकदी बरामद। 

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध  नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती,नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा ग्राम मंशापुर नहर पटरी पुलिस के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी तभी ग्राम सरकडी खुमार की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों को टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनो संदिग्ध मोटरसाइकिल को न रोकते हुए चिलकाना रोड की तरफ भागे  कुछ ही दुरी पर ग्राम बालपुर की तरफ जाने वाले नहर तिराहा पटरी पर हड़बड़ी में मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी, संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाशों की पहचान 1. अब्दुल रहमान पुत्र मुन्तजीर निवासी दया गार्डन थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर 2.  दिलेशान पुत्र शहजाद निवासी मिल्लत नगर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। घायल/गिरफ्तार बदमाशों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

Also Read- दृश्यम स्टाइल में प्लान्ड हत्या: पैसों के विवाद ने ली रिटायर्ड प्रोफेसर की जान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow