मसूरी में गैस संकट गहराया, दुकानदारों के चूल्हे ठंडे, घरेलू उपभोक्ता भी परेशान; सरकार के दावों पर उठे सवाल।

मसूरी में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। स्थिति यह है कि छोटे दुकानदारों, चाय-नाश्ते की दुकानों

Mar 18, 2026 - 13:52
57 Views
मसूरी में गैस संकट गहराया, दुकानदारों के चूल्हे ठंडे, घरेलू उपभोक्ता भी परेशान; सरकार के दावों पर उठे सवाल।
मसूरी में गैस संकट गहराया, दुकानदारों के चूल्हे ठंडे, घरेलू उपभोक्ता भी परेशान; सरकार के दावों पर उठे सवाल।

रिपोर्टर सुनील सोनकर   

मसूरी में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। स्थिति यह है कि छोटे दुकानदारों, चाय-नाश्ते की दुकानों और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने के कारण कई प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि सरकार की ओर से कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। मजबूरी में यदि वे घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में उनका सवाल है कि आखिर वे अपना व्यवसाय कैसे चलाएं। उनका कहना है कि एक ओर केंद्र सरकार गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, वहीं मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर गैस संकट से व्यापार ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है।

दूसरी ओर घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी भी कम नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की बात कही जाती है, लेकिन कई बार बुकिंग नंबर काम ही नहीं करता। यदि वे सीधे एजेंसी पहुंचते हैं तो भी उन्हें 2 से 3 दिन बाद सिलेंडर मिलने की बात कही जाती है। बड़े परिवारों के लिए 25 दिन में एक सिलेंडर पर्याप्त नहीं है, जिससे उनकी दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। इस संबंध में इण्डियन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप सती ने बताया कि घरेलू सिलेंडरों की उपलब्धता फिलहाल पर्याप्त है, लेकिन वितरण सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मसूरी की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं और पहले लोग सीधे गोदाम से सिलेंडर ले लेते थे, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त हो चुकी है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कमर्शियल सिलेंडरों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उनके पास सीमित मात्रा में ही सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर आईटीबीपी और लाल बहादुर षास्त्री नैषनल अकादमी ऑफ एडमीनीसट्रेषन जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं को दिया जा रहा है। ऐसे में छोटे व्यापारियों को फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ रही है, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है। वहीं, कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने कहा कि सरकार गैस आपूर्ति को सुचारु करने के लिए लगातार प्रयासरत है। हाल ही में घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में सुधार हुआ है और जल्द ही कमर्शियल सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इस कठिन समय में धैर्य रखने और सरकार का सहयोग करने की अपील की है। मसूरी में बढ़ते इस गैस संकट ने न केवल आम जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि पर्यटन सीजन से पहले ही व्यापारिक गतिविधियों पर भी नकारात्मक असर डालना शुरू कर दिया है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर पर्यटन नगरी की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Also Read- Hardoi: उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक शेष नाथ सिंह।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow