Hardoi: उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक शेष नाथ सिंह।
जनपद हरदोई में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के निरीक्षक शेष नाथ सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों
हरदोई। जनपद हरदोई में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के निरीक्षक शेष नाथ सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा निरीक्षक शेष नाथ सिंह को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निरीक्षक शेष नाथ सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ किया है, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मान से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
What's Your Reaction?









