Ballia: विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवा मे लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के दिये निर्देश।

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां । विकास भवन सभागार में कमिश्नर विवेक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास कार्यों और

Mar 18, 2026 - 12:32
70 Views
Ballia: विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवा मे लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के दिये निर्देश।
मंडल आयुक्त विवेक

Report- S.Asif Hussain zaidi

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां । विकास भवन सभागार में कमिश्नर विवेक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

कमिश्नर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को 15 दिन के भीतर अभियान चलाकर अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी अस्पतालों की जांच कर योग्य चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बीएसए को विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और मध्याह्न भोजन की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों की समीक्षा में सड़कों की मरम्मत, सेतु निर्माण और जर्जर विद्युत तारों को बदलने पर जोर दिया गया। उन्होंने खनन, राजस्व, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं में सुधार लाकर ‘ए’ रैंकिंग हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Also Read- Lucknow : उत्तर प्रदेश की नई वित्तीय नीति- जनता के काम में सीधे खर्च हो रहा पैसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow