Ballia: 25 हजार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। 

थाना गड़वार व एस ओ जी जनपद बलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने र 25 हजार का इनामिया चोर 01 वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़

Mar 16, 2026 - 09:28
83 Views
Ballia: 25 हजार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। 
25 हजार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। 

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। थाना गड़वार व एस ओ जी जनपद बलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने र 25 हजार का इनामिया चोर 01 वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार कर उसके के कब्जे से  अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया। पुलिस अधीक्षक  ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एस ओ जी व थाना गड़वार जनपद बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामिया चोर को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार।

 थाना गड़वार पुलिस रात्रि गश्त में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे के पास से पुरस्कार घोषित 01  वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर  फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में 01बदमाश  टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगी है । पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा थाना गड़वार, थाना सुखपुरा तथा थाना नगरा में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी।

घायल बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी रतसड़ अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से तमंचाकारतूस, 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
Also Read- मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर नवविवाहिता का रहस्यमय गायब होना: पति को पकौड़ी लाने भेजकर फरार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow