Hathras: कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से हजारों पैकेट आलू दबे। 

सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ रोड (एनएच-93) स्थित कान्हा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज

Mar 16, 2026 - 10:49
71 Views
Hathras: कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से हजारों पैकेट आलू दबे। 
कोल्ड स्टोरेज 

हाथरस। सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ रोड (एनएच-93) स्थित कान्हा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-1 की पिछली दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे अंदर रखे हजारों पैकेट आलू मलबे में दबकर खराब हो गए। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दीवार के पास कोई मजदूर या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।कोल्ड स्टोरेज के प्रतिनिधि विष्णुजीत सिंह ने बताया कि रात करीब 3 बजे घटना की सूचना मिली। फोरमैन के अनुसार क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश और बिजली कड़कने के कारण पिछली दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 10 हजार पैकेट आलू के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर है।प्रत्यक्षदर्शी और इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह अंदर एडजस्टमेंट का काम कर रहे थे, तभी तेज आवाज के साथ दीवार गिर गई। वहीं मैनेजर नवनीत के अनुसार बिजली कड़कने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ। घटना के समय पूरा स्टाफ कोल्ड स्टोरेज के आगे वाले हिस्से में मौजूद था।इस दुर्घटना से करीब 50 से 70 किसानों का आलू प्रभावित हुआ है। फिलहाल कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन नुकसान का आकलन करने और मलबा हटाने के कार्य में जुटा हुआ है।

Also Read- Lucknow : एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी, 2,554 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow