Hathras: अज्ञात महिला के शव का समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार। 

मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स संस्था द्वारा अज्ञात शवों

Mar 16, 2026 - 10:53
51 Views
Hathras: अज्ञात महिला के शव का समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार। 
समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाह संस्कार करते हुए 

हाथरस। मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स संस्था द्वारा अज्ञात शवों का धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार कराया जा रहा है। इसी क्रम में एक अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार संस्था की देखरेख में कराया गया।जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नसीरपुर बंबा (अंडरपास) के पास पानी में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला था। महिला की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस के अनुरोध पर समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में तथा प्रवीन वार्ष्णेय के सहयोग से महिला के शव का हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार की व्यवस्था में एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का भी सहयोग रहा।इस दौरान प्रवीन वार्ष्णेय (राष्ट्रीय महासचिव, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स), समाजसेवी सुनीत आर्य, एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, आयोग दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, नीरज गोयल, तरुण राघव, कांस्टेबल दीपक चौधरी तथा महिला कांस्टेबल मिथिलेश कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read- मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर नवविवाहिता का रहस्यमय गायब होना: पति को पकौड़ी लाने भेजकर फरार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow