Agra: आगरा में वी.टी. एजुकेशन ट्रस्ट का होली मिलन समारोह आयोजित, समाजसेवी व शिक्षाविदों ने की सहभागिता।

वी.टी. एजुकेशन ट्रस्ट, फिरोजाबाद द्वारा 5 मार्च 2026 को आगरा शहर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर

Mar 7, 2026 - 00:10
86 Views
Agra: आगरा में वी.टी. एजुकेशन ट्रस्ट का होली मिलन समारोह आयोजित, समाजसेवी व शिक्षाविदों ने की सहभागिता।
आगरा में वी.टी. एजुकेशन ट्रस्ट का होली मिलन समारोह आयोजित, समाजसेवी व शिक्षाविदों ने की सहभागिता।

आगरा। वी.टी. एजुकेशन ट्रस्ट, फिरोजाबाद द्वारा 5 मार्च 2026 को आगरा शहर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई विख्यात समाजसेवी, शिक्षा जगत से जुड़े लोग और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित राठौर ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सेफगार्डिंग चिल्ड्रन सेवा समिति के सचिव एवं प्रबंधक रोहित कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के मशहूर फिल्म निर्माता एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नरवार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए ट्रस्ट के भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में स्टार किड्स ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक शुक्ला, पूर्व वैज्ञानिक (नासा) एवं समाजसेवी आनंद राय, भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रवीणा रजावत, पूर्व ग्राम प्रधान रुनकता एवं सेफगार्डिंग चिल्ड्रन सेवा समिति के उपसचिव व वरिष्ठ समाजसेवी अनूप सिंह सिकरवार, समाजसेवी एवं एडवोकेट नरेश पारस, ग्राम विकास अधिकारी रश्मि राठौर, वंदू मंत्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्षा वंदना माहौर, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं कवियत्री जूही तिवारीराकेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, मोहित कुमारअंकुर चौधरी, शहर के मशहूर गायक एस.पी. भारत, समाचार चैनल के चर्चित पत्रकार राज यादव, आगरा के प्रसिद्ध एफएम चैनल ब्रज वाणी से राखी त्यागी, समाजसेवी ऋतुराज दुबे, शिक्षा जगत से जुड़े मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, पुरुषोत्तम चाहर, श्री शिव प्रताप सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता, शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Also Read- Sambhal: खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सम्भल विधायक नवाब इकबाल महमूद, बोले— 'मासूम बच्चों की मौत पर क्यों खामोश है दुनिया?'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow