Sambhal: खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सम्भल विधायक नवाब इकबाल महमूद, बोले— 'मासूम बच्चों की मौत पर क्यों खामोश है दुनिया?'

सम्भल के विधायक नवाब इकबाल महमूद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई

Mar 6, 2026 - 20:01
71 Views
Sambhal: खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सम्भल विधायक नवाब इकबाल महमूद, बोले— 'मासूम बच्चों की मौत पर क्यों खामोश है दुनिया?'
इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के विधायक नवाब इकबाल महमूद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत का जिक्र करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अमेरिका के हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे इंसानियत के खिलाफ बताया और कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

विधायक नवाब इकबाल महमूद ने बताया कि वह नमाज के वक्त मस्जिद गए थे, जहां उन्होंने इमाम साहब से ईरान में मारे गए लोगों के लिए दुआ कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में ये लोग शहीद हैं और अल्लाह से दुआ की जानी चाहिए कि उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में जगह मिले। उन्होंने कहा कि छह-सात साल के मासूम बच्चों पर बम गिराकर उन्हें मार देना इंसानियत के खिलाफ है। यह बेहद दर्दनाक घटना है और जिसे भी दिल है, वह इस दर्द को जरूर महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया एक तरफ शांति की बात करती है और दूसरी तरफ इस तरह के हमले किए जाते हैं, जो पूरी तरह गलत है। नवाब इकबाल महमूद ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी और जंग रोकने के लिए मध्यस्थता की पहल करनी चाहिए थी। उनका कहना था कि अगर भारत विश्व गुरु बनने की बात करता है तो ऐसे मामलों में शांति के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने कई मौकों पर भारत का साथ दिया है, इसलिए इस कठिन समय में भारत को भी दोस्ती निभाते हुए शांति और कूटनीतिक बातचीत की पहल करनी चाहिए। उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read- पीएम मोदी का इज़राइल दौरा: रणनीतिक साझेदारी को नई गति।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow