Hardoi News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में DM राहुल पाण्डेय सख्त, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!
तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
हरदोई। तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय जांच की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच करें और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, शिकायतों पर की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ताओं को भी अवगत कराया जाए, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जेबी शैडें, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?



