Sambhal: खामनेई की हत्या पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई मानवता को शर्मसार करने वाली। 

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की हत्या के बाद देश-दुनिया में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में

Mar 6, 2026 - 19:28
60 Views
Sambhal: खामनेई की हत्या पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई मानवता को शर्मसार करने वाली। 
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की हत्या के बाद देश-दुनिया में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि जिस प्रकार से इजरायल और अमेरिका की तरफ से यह घटना अंजाम दी गई है, वह नाकाबिले बर्दाश्त है। उनका कहना है कि किसी भी देश पर बिना अनुमति हमला करना और उसके सर्वोच्च नेता को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों की खुली अवहेलना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपनी संसद और संयुक्त राष्ट्र की अनुमति के बिना यह कार्रवाई की, जो बेहद चिंताजनक है। बर्क ने आरोप लगाया कि इस हमले में खामनेई के साथ-साथ करीब 160 महिलाओं और बच्चियों की भी जान चली गई, जो मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर किसे यह अधिकार है कि वह किसी भी देश की संप्रभुता का उल्लंघन कर उसके नेताओं और निर्दोष लोगों की जान ले ले। सम्भल सांसद ने कहा कि वह इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और चाहते हैं कि दुनिया के सभी देश मिलकर अमेरिका और इजरायल की इस हठधर्मी को रोकने का काम करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। सांसद ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना की निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की तरफ से इस मामले में प्रतिक्रिया पहले आनी चाहिए थी, लेकिन देरी से बयान दिया गया। बर्क ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी देश की संप्रभुता और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न हो सके।

Also Read- Lucknow: यूपी में 6 अभ्यर्थी चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित, 3 साल तक नहीं लड़ सकेंगे कोई भी चुनाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow