Sambhal: रमज़ान के तीसरे जुमे पर शाही जामा मस्जिद में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन और भाईचारे के लिए मांगी दुआ। 

रमज़ान माह के तीसरे जुमे की नमाज़ सम्भल की शाही जामा मस्जिद, मोहल्ला कोट पूर्वी में अकीदत और सुकून के साथ अदा की गई

Mar 6, 2026 - 19:14
115 Views
Sambhal: रमज़ान के तीसरे जुमे पर शाही जामा मस्जिद में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन और भाईचारे के लिए मांगी दुआ। 
रमज़ान के तीसरे जुमे पर शाही जामा मस्जिद में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन और भाईचारे के लिए मांगी दुआ। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। रमज़ान माह के तीसरे जुमे की नमाज़ सम्भल की शाही जामा मस्जिद, मोहल्ला कोट पूर्वी में अकीदत और सुकून के साथ अदा की गई। इस मौके पर शाही इमाम मौलाना आफताब वारसी ने हजारों नमाज़ियों को जुमे की नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के दौरान मस्जिद और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे माहौल में इबादत और भाईचारे की झलक दिखाई दी।

नमाज़ के बाद देश-प्रदेश और खासकर सम्भल शहर में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की गई। नमाज़ी सईद अख्तर इसराइली ने बताया कि रमज़ान का तीसरा जुम्मा बहुत ही अच्छे और सुकून भरे माहौल में अदा हुआ। उन्होंने कहा कि अल्लाह से दुआ की गई है कि शहर, प्रदेश और पूरे देश में अमन कायम रहे और लोगों के कारोबार में बरकत हो। उन्होंने कहा कि होली भी शहर में बहुत शानदार तरीके से गुज़री और उम्मीद है कि अलविदा जुमा और ईद भी इसी तरह भाईचारे के माहौल में मनाई जाएगी। वहीं नाजिम सैफी ने बताया कि जामा मस्जिद में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज़ अदा की। उन्होंने कहा कि सम्भल में सभी त्योहार हमेशा आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। हाल ही में संपन्न हुई होली का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रशासन के सहयोग की सराहना की और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रही, जिससे त्योहार शांति के साथ संपन्न हुआ। नवाब साद आदिल ने बताया कि तीसरे जुमे की नमाज़ बहुत ही अच्छे माहौल में अदा की गई और देश-दुनिया में अमन व भाईचारे के लिए दुआ की गई। उन्होंने प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाला अलविदा जुमा और ईद भी शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो, यही सभी की कामना है।

Also Read- 'दोनों ही मुसलमानों को निशाना बनाते हैं और इनमें कोई फर्क नहीं', तेलंगाना में अकबरुद्दीन ओवैसी ने रेवंत रेड्डी की तुलना सीएम योगी से की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow