सम्भल में पुलिस की हुड़दंगी होली: पुलिसकर्मियों संग जमकर नाचे एसपी, दमकल से बरसाया भगवा रंग।

उत्तर प्रदेश के सम्भल जनपद में होली का उत्साह पुलिस विभाग में भी देखने को मिला। बहजोई स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने धूमधाम

Mar 6, 2026 - 18:59
119 Views
सम्भल में पुलिस की हुड़दंगी होली: पुलिसकर्मियों संग जमकर नाचे एसपी, दमकल से बरसाया भगवा रंग।
सम्भल में पुलिस की हुड़दंगी होली: पुलिसकर्मियों संग जमकर नाचे एसपी, दमकल से बरसाया भगवा रंग।

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश के सम्भल जनपद में होली का उत्साह पुलिस विभाग में भी देखने को मिला। बहजोई स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने धूमधाम और उल्लास के साथ हुड़दंगी होली मनाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी अपने पुलिसकर्मियों के साथ रंगों में सराबोर नजर आए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नाचे।

होली के मौके पर पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान दमकल विभाग की गाड़ी से भगवा रंग का पानी बरसाया गया, जिसमें पुलिसकर्मी झूमते और नाचते दिखाई दिए। रंगों की फुहारों के बीच जवानों ने फिल्मी और होली गीतों पर जमकर डांस किया। इस मौके पर एसपी ने भी पुलिसकर्मियों के साथ खुलकर होली का आनंद लिया और सभी को सुरक्षित व शांतिपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं, इसलिए सभी को मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रंग, गुलाल और संगीत के साथ पुलिसकर्मियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां साझा कीं। बहजोई पुलिस लाइन में मनाई गई इस अनोखी होली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी और अधिकारी रंगों में सराबोर होकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Also Read- Deoband: सामूहिक दुआ में लोगों ने अल्लाह से मांगी रो-रोकर दुआएं, खानकाह में हुआ तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow