Sambhal: होली के वीडियो से भड़का विवाद: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में 6 नामजद, मुकदमा दर्ज।
सम्भल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में होली के दौरान बनाए गए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धार्मिक भावनाएं आहत
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में होली के दौरान बनाए गए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना हयातनगर में मुकदमा संख्या 55/26 धारा 299 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता समीर ने थाना हयातनगर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 4 मार्च 2026 को चामुंडा मंदिर के पास कुछ युवक एक घर में होली खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने इस्लाम धर्म के पैगंबर के नवासे का नाम लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक बातें कही, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आकाश नामक युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर अपने निजी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने इस मामले में आकाश, सचिन कुमार, वीरू, विनीत, विनीत तथा आजेश कुमार निवासीगण हयातनगर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना 4 मार्च की है, जबकि 5 मार्च को पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि समाज में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी धर्म या पूजनीय हस्ती के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
What's Your Reaction?











