Sambhal: रमज़ान से पहले शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग, एएसआई मेरठ को भेजा गया प्रार्थना पत्र।
सम्भल स्थित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट को लेकर एक बार फिर मांग उठी है। शाही जामा मस्जिद के सदर जफर
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल स्थित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट को लेकर एक बार फिर मांग उठी है। शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट द्वारा सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट, भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई), मेरठ को डाक के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया है।
प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि पिछले वर्ष रमज़ान माह के दौरान एएसआई विभाग द्वारा शाही जामा मस्जिद सम्भल की रंगाई-पुताई एवं सजावट कराई गई थी। हालांकि, समय के साथ वर्षा और धूल-मिट्टी के कारण वह कार्य पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। वर्तमान में मस्जिद की दीवारों और संरचना पर रंग-रोगन का प्रभाव समाप्त हो गया है, जिससे उसकी भव्यता और सौंदर्य प्रभावित हुआ है। पत्र में यह भी कहा गया है कि रमज़ान का पवित्र महीना निकट है और इस दौरान बड़ी संख्या में नमाज़ी शाही जामा मस्जिद में इबादत के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इस वर्ष भी रमज़ान से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट कराना अत्यंत आवश्यक है। जफर अली एडवोकेट ने एएसआई के सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट से अनुरोध किया है कि शाही जामा मस्जिद सम्भल की रंगाई-पुताई व सजावट कराए जाने की कृपा की जाए, ताकि रमज़ान के दौरान मस्जिद अपने पुराने वैभव के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत कर सके। अब सभी की निगाहें एएसआई विभाग के निर्णय पर टिकी हैं।
Also Read- Sambhal: रमज़ान से पहले खजला-फेनी की खुशबू से महका संभल, महँगाई के बावजूद कारीगरों की मेहनत जारी।
What's Your Reaction?











