Hardoi : पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, डीजल, पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी की कोई कमी नहीं, कृत्रिम अभाव पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि डीजल, पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं है और जनपद में पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। एलपीजी के जिला समन्वयक विशाल पोरवाल ने ब
हरदोई जिले में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सभी ऑयल कंपनियों के सेल्स अफसरों, प्रतिनिधियों और रिटेल आउटलेट संचालकों के साथ पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, जियो बीपी और नायरा एनर्जी जैसी कंपनियों के विक्रय अधिकारी और जनपद के पेट्रोल पंप, सीएनजी तथा एलपीजी डीलर शामिल हुए।
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि डीजल, पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं है और जनपद में पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। एलपीजी के जिला समन्वयक विशाल पोरवाल ने बताया कि एलपीजी रिफिल बुकिंग की न्यूनतम अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने सभी एलपीजी और पेट्रोल-डीजल-सीएनजी आउटलेट संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि जनपद में इन उत्पादों की कोई कमी नहीं है इसलिए कृत्रिम अभाव पैदा नहीं किया जाए। पेट्रोल या डीजल को जेरीकैन, कंटेनर या बोतलों में नहीं बेचा जाए। किसानों को शासनादेश के अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जा सकता है। यदि कोई संचालक नियमों की अनदेखी कर कृत्रिम कमी पैदा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
कंपनी अधिकारियों और आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि इस विषय पर प्रभावी नियंत्रण रखें। एलपीजी वितरकों को कहा गया कि बुकिंग अवधि में बदलाव की जानकारी आम जनता तक व्यापक रूप से पहुंचाई जाए ताकि ग्राहकों में भ्रम या असमंजस न हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला पूर्ति अधिकारी, सभी पूर्ति निरीक्षक और पेट्रोलियम एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
What's Your Reaction?











