Hardoi News: अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के संकल्प से गांधी-शास्त्री जयंती पर अध्यक्ष प्रेमावती ने किया ध्वजारोहण, श्रमदान व पौधरोपण।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर
हरदोई: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर जिला पंचायत हरदोई परिसर मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने ध्वजारोहण कर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्रों पर श्रद्धासुमन समर्पित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती इन महापुरुषों के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित का जीवन-दर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर, समाज और राष्ट्र के विकास मे योगदान देना ही उनके प्रति वास्तविक श्रद्धांजलि है।
इसी क्रम मे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष प्रेमावती ने जिला पंचायत परिसर स्थित हनुमान मंदिर मे श्रमदान व पौधरोपण कर, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर, हरित वातावरण और सेवा की भावना समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित जन ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, श्रद्धांजलि अर्पित की।
What's Your Reaction?