Hardoi News: हरदोई में आंगनवाड़ी सहायिका के 1176 पदों पर चयन प्रक्रिया, 56 अभ्यर्थिनियों ने नहीं कराया अभिलेख सत्यापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि जनपद में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त 1176 पदों पर विज्ञप्ति प्रकाशित कर चयन की
Hardoi: जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि जनपद में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त 1176 पदों पर विज्ञप्ति प्रकाशित कर चयन की कार्यवाही प्रभाव में लाई गई। उक्त पदों पर चयन हेतु अभ्यर्थिनियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराया जाना था, जिसके लिए संबंधित अभ्यर्थिनियों को दूरभाष एवं डाक के माध्यम से सूचना प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चयन हेतु कुल 56 अभ्यर्थिनियों द्वारा अपने अभिलेखों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया है। उक्त अनुपस्थित अभ्यर्थिनियों की सूची जनपद हरदोई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करा दी गई है।
उन्होंने संबंधित अभ्यर्थिनियों को निर्देशित किया है कि 11 सितंबर 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10.00 बजे विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में अभिलेखों का सत्यापन न कराने की दशा में संबंधित अभ्यर्थिनी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। तदोपरांत उक्त पद पर उनका कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also Read- Teacher’s Day 2026: सीएम योगी 5 सितंबर को 81 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित, 33 शिक्षिकाएं भी शामिल
What's Your Reaction?







