Hardoi News: हरदोई में गांधी जयंती पर विशेष आयोजन, बापू के आदर्शों के साथ स्वच्छाग्रहियों का सम्मान

गांधी जयंती के अवसर पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वर्ण जयंती

By INA News Desk
Oct 2, 2026 - 20:12
4 Views
Hardoi News: हरदोई में गांधी जयंती पर विशेष आयोजन, बापू के आदर्शों के साथ स्वच्छाग्रहियों का सम्मान

हरदोई। गांधी जयंती के अवसर पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान “वैष्णव जन तो तेने कहिए” की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के जीवन-मूल्यों, संघर्षों और विचारों पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के त्याग एवं बलिदान को याद किया गया।

  • स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वच्छाग्रहियों का सम्मान

स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छाग्रही राजकुमार, अजमेरी, राहुल, मनी देवी एवं संजय को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस लाइन के निकट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उपायुक्त मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बाल सुधार गृह पहुंचकर निरुद्ध बाल बंदियों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए। उन्होंने बच्चों को महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके बताए सत्य, अहिंसा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Also Read- जमुई छेड़छाड़ कांड पर मंत्री श्रवण कुमार की दो टूक: 'घटना दुखद, लेकिन यह छिटपुट मामला; दोषियों को किसी हाल में नहीं बख्शेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow