Hardoi News: हरदोई में 4 अक्टूबर को होगा ‘रश्मिरथी’ नाटक का मंचन, राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा के तहत आयोजन

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया कि संस्कृति अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा भारतेंदु

By INA News Desk
Oct 2, 2026 - 20:21
5 Views
Hardoi News: हरदोई में 4 अक्टूबर को होगा ‘रश्मिरथी’ नाटक का मंचन, राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा के तहत आयोजन

हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया कि संस्कृति अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के तहत ‘राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ऐतिहासिक नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों एवं साहित्यिक कृतियों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026 को हरदोई में ‘रश्मिरथी’ नाटक का मंचन किया जाएगा। जनपद के लिए नामित संस्था सांस्कृतिक संगम नाट्य संस्था, गोरखपुर द्वारा यह प्रस्तुति दी जाएगी। नाटक का मंचन 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे रसखान प्रेक्षागृह, हरदोई में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न दायित्व निर्धारित करते हुए आयोजन एवं समन्वय समिति का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आयोजन एवं समन्वय समिति के अतिरिक्त परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए), हरदोई को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं समिति के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में भव्यता से मनाई गई गांधी जयंती, डीएम राहुल पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण; ई-रिक्शा रैली से दिया स्वच्छता व सड़क सुरक्षा का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow