Hardoi News: तहसील सदर में राजस्व संग्रह अमीन संघ की कार्यकारिणी गठित, गौरव पाण्डेय बने तहसील अध्यक्ष
तहसील सदर में राजस्व संग्रह अमीन संघ की तहसील सदर कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव के दौरान संघ के
हरदोई। तहसील सदर में राजस्व संग्रह अमीन संघ की तहसील सदर कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव के दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से गौरव पाण्डेय को तहसील अध्यक्ष तथा कौशलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव को तहसील मंत्री चुना गया। इसके अलावा धीरज मिश्रा को तहसील उपाध्यक्ष, अरविन्द प्रताप को तहसील उपमंत्री, सूर्य प्रकाश को तहसील कोषाध्यक्ष, अतुल कश्यप को तहसील संगठन मंत्री तथा शिवम कश्यप को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के गठन के दौरान राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अम्बुज वर्मा और जिला मंत्री अश्विनी मिश्रा सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने की बात कही।
What's Your Reaction?