Hardoi News: गांधी जयंती पर हरदोई न्यायालय परिसर से निकली प्रभात फेरी, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का दिया संदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, हरदोई में गांधी जी के सत्य,

By INA News Desk
Oct 2, 2026 - 15:06
3 Views
Hardoi News: गांधी जयंती पर हरदोई न्यायालय परिसर से निकली प्रभात फेरी, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का दिया संदेश

हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, हरदोई में गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई रीता कौशिक ने विभिन्न स्कूलों से प्रभात फेरी में शामिल बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग शामिल हुए।

प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को महात्मा गांधी के आदर्शों, सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों से जुड़े नारों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और अहिंसा का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला जज रीता कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाकर बेहतर एवं समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में आंगनवाड़ी सहायिका के 1176 पदों पर चयन प्रक्रिया, 56 अभ्यर्थिनियों ने नहीं कराया अभिलेख सत्यापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow