Sitapur : इटौंजा टोल प्लाजा पर अवैध मंडी से लग रहा जाम, रालोद नेता ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

पत्र के अनुसार, हर दिन सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक हाईवे के दोनों तरफ मंडी सजती है। इस दौरान सड़क और डिवाइडर पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और ठेले खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे करीब ए

By INA News Desk
May 10, 2026 - 12:48
25 Views
Sitapur : इटौंजा टोल प्लाजा पर अवैध मंडी से लग रहा जाम, रालोद नेता ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग
Sitapur : इटौंजा टोल प्लाजा पर अवैध मंडी से लग रहा जाम, रालोद नेता ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव आरपी सिंह चौहान ने लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इटौंजा टोल प्लाजा के पास लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने शिकायत की है कि इस अवैध मंडी के कारण हाईवे पर रोजाना भीषण जाम लग रहा है, जिससे आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र के अनुसार, हर दिन सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक हाईवे के दोनों तरफ मंडी सजती है। इस दौरान सड़क और डिवाइडर पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और ठेले खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे करीब एक किलोमीटर तक रास्ता बंद हो जाता है। आरपी सिंह चौहान ने बताया कि मंडी की वजह से वहां छुट्टा पशु भी जमा रहते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। सीतापुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले मरीजों, व्यापारियों और कर्मचारियों को इस जाम के कारण घंटों फंसे रहना पड़ता है।

रालोद नेता ने आरोप लगाया कि लंबे समय से चल रही इस अवैध मंडी को स्थानीय पुलिस और राजमार्ग प्राधिकरण का मौन समर्थन प्राप्त है। उन्होंने अवैध वसूली की आशंका जताते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि वह खुद मामले की जांच करवाएं और अवैध मंडी को हटवाकर जाम की समस्या का पक्का समाधान कराएं।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow