Ayodhya : अयोध्या के रामपथ पर अवैध कब्जा, पैदल चलने की जगह बना टेम्पो स्टैंड और दुकानों का अड्डा

इस अतिक्रमण के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पैदल चलने में भारी परेशानी हो रही है। लोग फुटपाथ छोड़कर मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फुटपाथ पर जगह-जगह दुकानें भी सज गई हैं

By INA News Desk
May 10, 2026 - 12:55
39 Views
Ayodhya : अयोध्या के रामपथ पर अवैध कब्जा, पैदल चलने की जगह बना टेम्पो स्टैंड और दुकानों का अड्डा
Ayodhya : अयोध्या के रामपथ पर अवैध कब्जा, पैदल चलने की जगह बना टेम्पो स्टैंड और दुकानों का अड्डा

अयोध्या के वीआईपी इलाके सिविल लाइन में रामपथ के किनारे बना फुटपाथ अब आम लोगों के चलने लायक नहीं रह गया है। रोडवेज से लेकर सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास और कचहरी तक जाने वाले इस मार्ग पर अवैध टेम्पो स्टैंड और दुकानों का कब्जा हो चुका है। जिस रास्ते का निर्माण राहगीरों की सुविधा के लिए किया गया था, वहां अब दर्जनों टेम्पो खड़े रहते हैं और चालक बीच रास्ते में ही सवारियां भरते हैं।

इस अतिक्रमण के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पैदल चलने में भारी परेशानी हो रही है। लोग फुटपाथ छोड़कर मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फुटपाथ पर जगह-जगह दुकानें भी सज गई हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि कमिश्नर आवास और सर्किट हाउस जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों के ठीक सामने यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की इस अनदेखी के कारण पैदल चलने का अधिकार भी अब खत्म होता जा रहा है। रामनगरी में विकास के दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि वीआईपी इलाकों में भी अराजकता का माहौल है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस अवैध कब्जे को हटाकर राहगीरों को उनका रास्ता वापस दिलाते हैं या स्थिति ऐसी ही बनी रहती है।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow