Hardoi : जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक हुई, शहीद ग्रामों को गौरव पथ से जोड़ने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश
उन्होंने पूर्व और वर्तमान सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने नियमों के अनुसार उनका निस्तारण क
हरदोई जिले में विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत शहीद ग्रामों को प्राथमिकता से विकास कार्यों से जोड़ा जाए। इन ग्रामों को पक्के संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा जिन्हें गौरव पथ नाम दिया जाएगा। इन मार्गों पर भव्य तोरण द्वार बनवाए जाएंगे। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के नाम से उपवन विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने पूर्व और वर्तमान सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने नियमों के अनुसार उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक समिति की बैठकें नियमित अंतराल पर होंगी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
What's Your Reaction?











