Moradabad : जिलाधिकारी अनुज सिंह ने दिखाई सख्ती, 50 लाख से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा में लापरवाही पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कोई परियोजना मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारी की

Mar 10, 2026 - 23:28
 0  2
Moradabad : जिलाधिकारी अनुज सिंह ने दिखाई सख्ती, 50 लाख से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा में लापरवाही पर जताई नाराजगी
Moradabad : जिलाधिकारी अनुज सिंह ने दिखाई सख्ती, 50 लाख से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा में लापरवाही पर जताई नाराजगी

मुरादाबाद जिले में जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित रहने और उनकी जगह उद्यान निरीक्षक के आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी दिखाई। उन्होंने उद्यान निरीक्षक को बैठक से बाहर जाने के निर्देश दिए और उद्यान अधिकारी को तुरंत उपस्थित होने को कहा।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कोई परियोजना मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर काम दोबारा कराया जाएगा। निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी जांच उपकरणों के साथ मौके पर कराई जाएगी और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले हर प्रोजेक्ट की गुणवत्ता जांच के लिए लैब की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा में यूपीसीएलडीएफ द्वारा राजकीय प्रक्षेत्र रौंडा के सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति 70 प्रतिशत पाई गई तो तेजी लाकर जल्द पूरा करने को कहा। राजकीय प्रक्षेत्र पंडितपुर का कार्य पिछले महीने पूरा होने का आश्वासन होने के बावजूद 85.33 प्रतिशत होने पर असंतोष जताया और समय पर पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

राजकीय पौधशाला फहेलउल्लागंज के सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति 88.35 प्रतिशत होने पर भी तय समय 31 जनवरी बीत जाने के बावजूद अधूरा रहने पर जल्द पूरा करने को कहा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ठाकुरद्वारा कस्तूरबा बालिका विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास की प्रगति 45 प्रतिशत पर अधिशासी अभियंता को जेई से समन्वय कर तेजी लाने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा बिलारी ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम की प्रगति 78.1 प्रतिशत पर 31 मार्च तक पूरा कर हैंडओवर करने को कहा। गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र के भवनों की प्रगति 84.46 प्रतिशत पर तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुरादाबाद वाटर सप्लाई स्कीम, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का कार्य, राज्य विश्वविद्यालय भवन, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी भवन, ऊपरिगामी सेतु, मूंढापांडे आईटीआई भवन, आसरा योजना भवन, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, राजकीय इंटर कॉलेज मिनी स्टेडियम और लोक निर्माण विभाग की सड़क निर्माण कार्यों की भी समीक्षा हुई। राजकीय इंटर कॉलेज मिनी स्टेडियम को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने के विशेष निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, जिला विकास अधिकारी जी.बी. पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow