Lucknow : एटा के मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा निलंबित, रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाए हुए है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा

By INA News Desk
Mar 10, 2026 - 23:25
63 Views
Lucknow : एटा के मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा निलंबित, रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
Lucknow : एटा के मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा निलंबित, रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा के खिलाफ रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वे डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर से हर आंगनबाड़ी केंद्र से 10 हजार रुपये की व्यवस्था करने की बात करते दिख रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के नियम-7 के तहत विभागीय जांच शुरू की गई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाए हुए है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं को पारदर्शी और ईमानदारी से लागू करें ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिले। यदि कोई पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो कठोरतम कार्रवाई होगी। जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। आरोप सिद्ध होने पर आगे की सख्त कार्रवाई होगी। सरकार प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement