Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण, कार्यों को लेकर गुणवत्ता पर जोर और समय-सीमा में पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को निर्देश दिए कि निर्माण में हर सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। गुणवत्ता के मानकों से किसी भी तरह समझौता नहीं किया जाएगा। वि

Mar 10, 2026 - 23:36
 0  2
Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण, कार्यों को लेकर गुणवत्ता पर जोर और समय-सीमा में पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण, कार्यों को लेकर गुणवत्ता पर जोर और समय-सीमा में पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

हरदोई जिले में जिलाधिकारी अनुनय झा ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज गौरा टांडा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की मौजूदा प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमरों के गेट, खिड़कियां, जाली और अन्य हिस्सों की बारीकी से जांच की।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को निर्देश दिए कि निर्माण में हर सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। गुणवत्ता के मानकों से किसी भी तरह समझौता नहीं किया जाएगा।विशेष रूप से जाली की गुणवत्ता और फिटिंग को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगे केवल मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल किया जाए।निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए कार्यदायी संस्था को मैनपावर बढ़ाने और प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनता और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए इसे तय समय-सीमा में पूरा करना जरूरी है।कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कर भवन को उपयोग में लाया जाए।संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से साइट का दौरा करने और निर्माण की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow