Deoband : भाजपा नेता से मांगी एक लाख की रंगदारी, दो पर प्राथमिकी दर्ज
अहसान राव का आरोप है कि अब आरोपी सोशल मीडिया पर बेबुनियाद वीडियो डालकर उनकी छवि खराब कर रहा है। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर सुधीर व उसके अज्ञात साथी के
देवबंद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अहसान राव ने एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। अहसान राव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देवीकु्ंड मार्ग निवासी सुधीर भारद्वाज नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों से अवैध वसूली करता है। कुछ दिन पहले सुधीर व उसके एक साथी ने उनसे एक लाख की रंगदारी मांगी थी और न देने पर उसकी छवि समाज में खराब करने व जान से मारने की धमकी दी गई थी।
अहसान राव का आरोप है कि अब आरोपी सोशल मीडिया पर बेबुनियाद वीडियो डालकर उनकी छवि खराब कर रहा है। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर सुधीर व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?











