Saharanpur : सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर की सख्त कार्रवाई, कई जगहों पर लगाई सील
प्राधिकरण की टीम ने सचिव विजय शुक्ला के नेतृत्व में कई स्थानों पर सीलिंग की। ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे दूधली गांव में वेजुर रहमान की दुकान से आगे आम के पेड़ों के पास शाहनवाज
सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करते हुए अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय के निर्देश पर जोन-03 क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों पर टीम ने कार्रवाई की। इससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है।
प्राधिकरण की टीम ने सचिव विजय शुक्ला के नेतृत्व में कई स्थानों पर सीलिंग की। ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे दूधली गांव में वेजुर रहमान की दुकान से आगे आम के पेड़ों के पास शाहनवाज द्वारा लगभग 80 वर्ग मीटर में बन रहे हॉल को मौके पर सील कर दिया। इसी तरह देहरादून रोड पर कैलाशपुर में टावर एजेंसी के पास तसलीम द्वारा लगभग 80 वर्ग मीटर में हो रहे हॉल निर्माण को भी सील किया।
बेहट रोड के सूमली क्षेत्र में शिव ढाबा के पास संजय द्वारा करीब 3000 वर्ग मीटर के भूखंड में 400 वर्ग मीटर निर्माण को बंद कराया। ग्राम रसूलपुर से ढमोला मार्ग पर इकरा पब्लिक स्कूल के पास इमरान द्वारा पहले बने भवन के पीछे खुले क्षेत्र में स्लैब डालकर कवर करने की कोशिश को तुरंत सील कर दिया।
कार्रवाई में अवर अभियंता शोएब आलम, मेट राहुल, चरण सिंह और रिजवान ने हिस्सा लिया। उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि सहारनपुर में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा। इस सख्ती से अवैध निर्माण करने वालों में डर का माहौल है। शहर में सुनियोजित विकास के लिए प्रशासन के इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?











