Sambhal: सम्भल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का खुलासा, आठ मकानों को हटाने के आदेश।

सम्भल जनपद में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों का एक और मामला सामने आया है। इस बार कस्बा सिरसी में लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान

By INA News Desk
Jan 9, 2026 - 11:15
33 Views
Sambhal: सम्भल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का खुलासा, आठ मकानों को हटाने के आदेश।
सम्भल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का खुलासा, आठ मकानों को हटाने के आदेश।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों का एक और मामला सामने आया है। इस बार कस्बा सिरसी में लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बनाए जाने का खुलासा हुआ है। तहसील कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और अवैध निर्माण की पुष्टि की है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आठ अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसी कस्बे में सरकारी जमीन पर कुल सोलह मकान बने होने की बात सामने आई है। तहसील प्रशासन ने फिलहाल इनमें से आठ मकानों को अवैध मानते हुए संबंधित लोगों को नोटिस थमाए हैं। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि सोमवार तक स्वयं अपने मकान हटा लें, अन्यथा प्रशासन की ओर से बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी कब्जेदारों की स्वयं की होगी। राजस्व टीम द्वारा की गई पैमाइश के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से तहसील कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है और इसे नियमित कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा यह कार्रवाई तहसील कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। मौके पर कुल सोलह मकान पाए गए हैं, जिनमें से फिलहाल आठ अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा में यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में चिंता का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन के सख्त रुख को सरकारी जमीन बचाने की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।

Also Read- Prayagraj : माघ मेला सामाजिक समरसता और जन जागरूकता का बड़ा मंच- डॉ शिशिर सोमवंशी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow