Lakhimpur- Kheri : पार्क की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण, विरोध पर मारपीट और धमकी का आरोप

इमली चौराहा के निवासी अनिल कुमार टंडन ने शिकायत में बताया कि उनकी पैतृक जमीन पर पहले से नरायणी देवी पार्क के नाम से जगह छोड़ी गई थी। यहां पूर्वजों की समाधि भी बनी हु

Feb 18, 2026 - 23:33
 0  2
Lakhimpur- Kheri : पार्क की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण, विरोध पर मारपीट और धमकी का आरोप
Lakhimpur- Kheri : पार्क की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण, विरोध पर मारपीट और धमकी का आरोप

लखीमपुर खीरी के शहर कोतवाली क्षेत्र में इमली चौराहा मोहल्ले में पार्क की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इमली चौराहा के निवासी अनिल कुमार टंडन ने शिकायत में बताया कि उनकी पैतृक जमीन पर पहले से नरायणी देवी पार्क के नाम से जगह छोड़ी गई थी। यहां पूर्वजों की समाधि भी बनी हुई है। आरोप है कि सिद्धांत टंडन और रिद्धिमा जायसवाल इस पार्क की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही दोबारा आने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने खुद को असुरक्षित बताते हुए प्रशासन से अवैध निर्माण तुरंत रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow