Sultanpur : सुल्तानपुर के अटल पर्यावरण पार्क में 'अटल द्वार' का लोकार्पण
नगर पालिका ने पुराने जीर्ण-शीर्ण द्वार का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया। राजस्थान के धौलपुर के लाल पत्थर से इसे नया रूप दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवा
सुल्तानपुर जिले के सीताकुंड वार्ड में स्थित अटल पर्यावरण पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। यह द्वार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 'अटल द्वार' नाम से जाना जाएगा।
नगर पालिका ने पुराने जीर्ण-शीर्ण द्वार का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया। राजस्थान के धौलपुर के लाल पत्थर से इसे नया रूप दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया। पार्क में नियमित आने वाले लोग और स्थानीय सभासद अरुण कुमार तिवारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। पार्क नगर क्षेत्र का एकमात्र पूर्ण विकसित और आधुनिक सुविधाओं वाला पार्क है।
प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि अटल जी प्रेरणा स्रोत हैं। उनके नाम पर अटल पथ, अटल द्वार और अटल पर्यावरण पार्क का नामकरण तथा प्रतिमा स्थापना गर्व की बात है। उन्होंने घोषणा की कि शासन से अनुमति लेकर कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य आदमकद प्रतिमा जल्द स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अन्य महापुरुषों के नाम से भी मार्गों और द्वारों का निर्माण करा रही है ताकि आने वाली पीढ़ी प्रेरित हो। मुख्य अतिथि सुशील कुमार त्रिपाठी ने पार्क का नाम अटल पर्यावरण पार्क रखने, प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति और द्वार के जीर्णोद्धार के लिए प्रवीन कुमार अग्रवाल की प्रशंसा की तथा धन्यवाद दिया।
Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल
What's Your Reaction?











