Moradabad : मुरादाबाद नगर निगम में घटिया निर्माण के आरोप, कमीशनबाजी से सड़कें क्षतिग्रस्त

रामगंगा विहार और दीन दयाल नगर जैसे इलाकों में एक ठेकेदार ने प्राधिकरण कॉलोनियों में सड़कों के निर्माण के ठेके हासिल किए। इन सड़कों का काम इतना घटिया हुआ कि वे जल्दी क्षतिग्रस्त

Feb 18, 2026 - 23:20
61 Views
Moradabad : मुरादाबाद नगर निगम में घटिया निर्माण के आरोप, कमीशनबाजी से सड़कें क्षतिग्रस्त
Moradabad : मुरादाबाद नगर निगम में घटिया निर्माण के आरोप, कमीशनबाजी से सड़कें क्षतिग्रस्त

मुरादाबाद नगर निगम में निर्माण कार्यों में कमीशनबाजी के चलते बड़े पैमाने पर घटिया काम होने के आरोप लगे हैं। महानगर के कई पॉश इलाकों जैसे रामगंगा विहार, दीन दयाल नगर, नवीन नगर, आशियाना बुद्धि बिहार और अन्य आंतरिक इलाकों में निगम के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से राजनीतिक प्रभाव वाले ठेकेदारों ने ठेके लेकर घटिया निर्माण किए हैं।

रामगंगा विहार और दीन दयाल नगर जैसे इलाकों में एक ठेकेदार ने प्राधिकरण कॉलोनियों में सड़कों के निर्माण के ठेके हासिल किए। इन सड़कों का काम इतना घटिया हुआ कि वे जल्दी क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षतिग्रस्त सड़कों पर रात के समय सिर्फ कोलतार छिड़काव किया गया। नियमों के अनुसार पुरानी सड़क नहीं उखाड़ी गई, न पत्थर डाला गया और न रोड रोलर चलाया गया। आशियाना कॉलोनी के निवासी पंकज कुमार, रघुवीर सिंह और मुनेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि सीसी टाइल्स या आरसीसी से बनी सड़कों को भी ठेकेदारों ने निगम अभियंताओं से मिलकर कोलतार की सड़कें बना दीं। दो-तीन महीने पहले बनी ये सड़कें अब उखड़ने लगी हैं।

नगर निगम अभियंताओं पर आरोप है कि उन्होंने घटिया निर्माण की कोई तकनीकी जांच नहीं की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के उपाध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया काम जारी है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। रामगंगा विहार आशियाना कॉलोनी के निवासियों ने मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह से मांग की है कि किसी अन्य विभाग की तकनीकी टीम गठित कर घटिया सामग्री वाली सड़कों की जांच कराई जाए।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow