Bajpur: टीम ने 3 भट्टियाँ व 8000 केजी लहन को नष्ट किया 80 लीटर  शराब बरामद। 

कच्ची अवैध शराब को लेकर विशेष  सघन प्रवर्तन  अभियान के तहत आबकारी आयुक्त के आदेश पर संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊँ

Mar 10, 2026 - 18:02
47 Views
Bajpur: टीम ने 3 भट्टियाँ व 8000 केजी लहन को नष्ट किया 80 लीटर  शराब बरामद। 
टीम ने 3 भट्टियाँ व 8000 केजी लहन को नष्ट किया 80 लीटर  शराब बरामद। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। कच्ची अवैध शराब को लेकर विशेष  सघन प्रवर्तन  अभियान के तहत आबकारी आयुक्त के आदेश पर संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊँ मंडल व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण व बिक्री भंडारण के अड्डों को समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र 4 बाजपुर के ग्राम बन्नाखेड़ा, इटव्वा व गजरौला में संयुक्त दविश दी गई। दविश के दौरान नाले किनारे बनी 3 भट्टियाँ व 8000 केजी लहन को नष्ट किया जिसमें 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। धारा 60 आबकारी अधिनियम में 2 अभियोग पंजीकृत किए गए। टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट क्षेत्र 04 बाजपुर दिवाकर चौधरी क्षेत्र 03 काशीपुर, प्रवर्तन दल उधम सिंह नगर, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज,कैलाश भट्ट, आबकारी सिपाही कृष्णा आर्य, बलजीत सिंह,वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव, रेनुका बोरा मौजूद रहे!

Also Read- Udham Singh Nagar : कोतवाली आईटीआई पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की भट्टी पर छापा, अभियुक्त गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow