Varanasi : महिला आयोग सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए

गीता विश्वकर्मा ने शिकायत पत्र संबंधित विभागों को दिए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं पर संज्ञान लेकर नियम अनुसार जल्द निस्तारण सुनिश्चित

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 22:46
69 Views
Varanasi : महिला आयोग सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए
Varanasi : महिला आयोग सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए

वाराणसी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने महिला उत्पीड़न रोकने और पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई की। उन्होंने कहा कि छोटे मामलों की ठीक जांच कर मौके पर ही निपटारा किया जाए ताकि लोगों को कोर्ट के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों का समय पर, निष्पक्ष और नियम के अनुसार समाधान हो। सर्किट हाउस सभागार में हुई जनसुनवाई में कुल 21 मामले आए। इनमें ज्यादातर घरेलू हिंसा, जमीन विवाद और बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े थे।

गीता विश्वकर्मा ने शिकायत पत्र संबंधित विभागों को दिए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं पर संज्ञान लेकर नियम अनुसार जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें। संवेदनशील मामलों में तुरंत प्रभावी कार्रवाई हो।

इसके बाद उन्होंने जिला कारागार के महिला बंदी सेल का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली मदद जैसे आपात बचाव, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता और अस्थायी आश्रय के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि, पैरालीगल वालंटियर्स, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रबंधक और संरक्षण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow