Lucknow : एलडीए द्वारा आई0टी0 सिटी योजना में ‘लैंड पूलिंग’ के आधार पर किसानों के मध्य भूखण्डों की लॉटरी ड्रॉ का हुआ आयोजन

आई0टी0 सिटी योजना के भूखण्डधारकों द्वारा एलडीए से 31 जनवरी, 2026 तक जिसके अनुबंध हुए थे, उन आवेदकों को खुले मंच पर बुलाकर उन्हीं के हाथों से लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकल

Mar 9, 2026 - 23:03
 0  18
Lucknow : एलडीए द्वारा आई0टी0 सिटी योजना में ‘लैंड पूलिंग’ के आधार पर किसानों के मध्य भूखण्डों की लॉटरी ड्रॉ का हुआ आयोजन
Lucknow : एलडीए द्वारा आई0टी0 सिटी योजना में ‘लैंड पूलिंग’ के आधार पर किसानों के मध्य भूखण्डों की लॉटरी ड्रॉ का हुआ आयोजन

  • आई0टी0 सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत भूमि देने वाले भू-स्वामियों/किसानों को आवंटित किये गए विकसित भूखण्ड
  • पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत से 6 श्रेणी के भूखण्डों का आवंटन होने पर खिले लोगों के चेहरे

लैंड पूलिंग नीति के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण की आई0टी0 सिटी योजना के भूखण्डों का सोमवार को लॉटरी से आवंटन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम हॉल में हुयी लॉटरी में आवेदकों के हाथों से ही पर्चियां निकलवायी गयीं। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से हुई लॉटरी में अपने नाम की पर्ची खुलते ही किसी का चेहरा खिल उठा तो किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। सुल्तानपुर रोड पर 3490 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित इस योजना के लिए जिन किसानों एवं भू-स्वामियों ने अपनी भूमि का अनुबंध दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक प्राधिकरण के पक्ष में करा दिया था, उनको लैंड पूलिंग नीति के तहत सबसे पहले भूखण्ड आवंटित किये गये।

लॉटरी ड्रॉ आयोजन के कार्यक्रम में एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव सी०पी० त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह, प्रभारी - अर्जन (आई0टी0 सिटी) विपिन कुमार शिवहरे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

6 श्रेणी के भूखण्डों का कराया गया आवंटन
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आई0टी0 सिटी योजना में 288, 200, 162, 128, 72 एवं 35 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 6 श्रेणियों के आवासीय भूखण्डों की लॉटरी का कार्यक्रम कराया गया, जिसमें 288 वर्गमीटर के 251, 200 वर्गमीटर के 28, 162 वर्गमीटर के 26, 128 वर्गमीटर के 51, 72 वर्गमीटर के 93 एवं 35 वर्गमीटर के 100 विकसित भूखण्डों का आवंटन किया गया। जिसमें मोहनलालगंज तहसील के ग्राम- परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, मोहारी खुर्द, मोहारीकला, रकीबाबाद, सिकन्दरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा एवं सोनई कंजेहरा की जमीन सम्मिलित है।

इन 05 सेक्टरों में आवंटित किये गए भूखण्ड 
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि आई0टी0 सिटी योजना के लिए सेक्टर-15, 16, 17, 18 एवं 30 में भूखण्ड नियोजित किये गए। उन्होंने बताया कि 350 भू-स्वामियों ने लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी लगभग 550 एकड़ भूमि का एग्रीमेंट किया। आई0टी0 सिटी योजना अपनी सर्वोत्तम रोड कनेक्टिविटी के कारण लोगों के लिए काफी उपयोगी है।

यू-ट्यूब पर लॉटरी का लाइव प्रसारण 
आई0टी0 सिटी योजना के भूखण्डधारकों द्वारा एलडीए से 31 जनवरी, 2026 तक जिसके अनुबंध हुए थे, उन आवेदकों को खुले मंच पर बुलाकर उन्हीं के हाथों से लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकलवायी गयी। साथ ही साथ पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया। 

एलडीए की पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया को भू-स्वामियों/काश्तकारों ने सराहा 
एलडीए ने जिस पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ आई0टी0 सिटी योजना के भूखण्डों की लॉटरी करायी, उसकी सबने जमकर सराहना की। लॉटरी में सफल रहे प्रदीप कुमार सिंह एवं संतोष कुमार ने बताया कि पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी थी। कई आवेदक ऐसे थे, जो यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण में अपना नाम देखकर लॉटरी स्थल- मार्स ऑडिटोरियम हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। लॉटरी के हॉल में उपस्थित किसानों/भू-धारकों ने एलडीए को धन्यवाद दिया।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow