Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं, बोले—गुरु नानक देव के संदेशों को करें आत्मसात

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की

By INA News Desk
Nov 23, 2026 - 22:50
8 Views
Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं, बोले—गुरु नानक देव के संदेशों को करें आत्मसात
Advertisement
Advertisement
  • कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • गुरु नानक देव जी के सामाजिक सद्भाव, करुणा और मानव सेवा के संदेश को आत्मसात करें: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली धार्मिक परम्पराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक समरसता की परम्परा के अनुरूप सभी लोग इन पर्वों को श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

श्री मौर्य ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज को आडम्बरों और अंधविश्वासों से दूर रहकर सत्य, समानता, प्रेम, करुणा, दया एवं विनम्रता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके सर्वधर्म समभाव और सामाजिक सद्भाव के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और जीवन दर्शन से समाज को नई दिशा प्रदान की तथा मानवता की सेवा को सर्वोच्च महत्व दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के आदर्श हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान, प्रेम और सद्भाव का भाव रखने तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देते हैं। हम सभी को उनके जीवन दर्शन और शिक्षाओं को केवल अपने विचारों तक सीमित न रखकर उन्हें अपने आचरण एवं जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के ये पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएं तथा समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करें।

Also Read : UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement