Lucknow : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कालीघाट और दक्षिणेश्वर मंदिर में किए माँ काली के दर्शन

मंदिर में पूजा के दौरान उन्होंने कहा कि माँ काली आदिशक्ति का रूप हैं। उनकी कृपा से समाज में शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा आती है। उन्होंने प्रदेश और देश के विकास, शांति

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 23:05
29 Views
Lucknow : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कालीघाट और दक्षिणेश्वर मंदिर में किए माँ काली के दर्शन
Lucknow : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कालीघाट और दक्षिणेश्वर मंदिर में किए माँ काली के दर्शन
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोलकाता पहुंचकर कालीघाट मंदिर में माँ काली के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ काली से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।मंदिर में पूजा के दौरान उन्होंने कहा कि माँ काली आदिशक्ति का रूप हैं। उनकी कृपा से समाज में शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा आती है। उन्होंने प्रदेश और देश के विकास, शांति तथा समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।इसके बाद उन्होंने दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचकर माँ काली के दर्शन किए और पूजा की। यह मंदिर स्वामी रामकृष्ण परमहंस की साधना स्थली के रूप में प्रसिद्ध है और देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं।दक्षिणेश्वर में पूजा के समय उन्होंने माँ काली से देशवासियों को शक्ति, साहस, समृद्धि और सद्भाव का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। विभिन्न तीर्थस्थल आस्था के साथ एकता, सद्भाव और सेवा का संदेश देते हैं। माँ काली के चरणों में नमन करते हुए उन्होंने प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement