Lucknow : प्रयागराज पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

उन्होंने वायु सेना के प्रशिक्षण विमान दुर्घटना में पायलटों की जान बचाने वाले पंकज सोनकर, आलोक यादव और लाल साहब निषाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके

By INA News Desk
Jan 27, 2026 - 23:15
27 Views
Lucknow : प्रयागराज पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Lucknow : प्रयागराज पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

प्रयागराज के पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस के समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली और रैतिक परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी उपमुख्यमंत्री ने सराहना की और उत्साह बढ़ाया।

समारोह पूरे उत्साह और उमंग से मनाया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए उन्होंने बताया कि इस संविधान ने देश को दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाया है। यहां अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है। उन्होंने सेना की तारीफ की और कहा कि सेना आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अन्य कार्रवाइयों से मुंहतोड़ जवाब देती है।उन्होंने वायु सेना के प्रशिक्षण विमान दुर्घटना में पायलटों की जान बचाने वाले पंकज सोनकर, आलोक यादव और लाल साहब निषाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके साहस और मानवता की भावना की सराहना की तथा कहा कि ऐसे लोग पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाते हैं और समाज के लिए प्रेरणा हैं।

कार्यक्रम में 11 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिनमें उपनिरीक्षक यातायात इन्द्रपाल, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र यादव, प्रभाकांत राय, अजय कुमार सिंह, अभय कुमार, उमेश सिंह यादव, कमलेश कुमार मौर्य, अमित कुमार पांडेय, दिनेश कुमार सिंह यादव, देव चंद्र भारती और प्रधान परिचालक राजेश सिंह शामिल हैं।

विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जैसे गर्ल्स हाई स्कूल एंड कॉलेज सिविल लाइन्स, प्यारी नंदन उमरान सिंह स्मारक इंटर कॉलेज कर्नलगंज, शकुन विद्या निकेतन नैनी, सेंट जोसेफ कॉलेज सिविल लाइन्स, आर्यन डांस एकेडमी अखंड हिंद फौज प्रयागराज और पुलिस परिवार के बच्चे।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड, पक्का मकान, गैस सिलेंडर, मुफ्त राशन, बिजली और शौचालय जैसी सुविधाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत विश्वगुरू बनेगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। डबल इंजन की सरकार सभी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Click : राजस्थान के झुंझुनूं में गणतंत्र दिवस पर चिड़ावा गुरु हनुमान व्यायामशाला में तिरंगा उल्टा फहराया, छह घंटे तक किसी को नहीं दिखी गलती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow