Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि समिति की बैठक

समिति को मिलने वाले प्रस्तावों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लंबित मामलों का जल्द निस्तारण हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

Feb 18, 2026 - 22:08
24 Views
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि समिति की बैठक
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि समिति की बैठक

लखनऊ में उप मुख्यमंत्री और विधान परिषद के नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि दिशा-निर्देश समिति की बैठक हुई। बैठक विधान परिषद के कक्ष संख्या 77 में सम्पन्न हुई।इस समिति का मुख्य उद्देश्य विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से जुड़े कार्यों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना, प्रक्रियाओं को सरल बनाना और विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा गति सुनिश्चित करना है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि निधि का सही और पारदर्शी उपयोग जरूरी है। निधि का खर्च निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार होना चाहिए।समिति को मिलने वाले प्रस्तावों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लंबित मामलों का जल्द निस्तारण हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार सदन के प्रति जवाबदेह है। इस निधि से जनहित के कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंचता है। कार्यप्रणाली को और पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाम देने वाली बनाना सरकार की प्राथमिकता है।समिति विधायक निधि योजना के प्रस्तावों की समीक्षा कर जरूरी बदलाव और सुझाव देगी। इससे धन का समय पर, गुणवत्ता के साथ और जनहित में उपयोग होगा। समिति के सुझावों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे का विकास तेज होगा। इससे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना मजबूत होगी। सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में संतुलित विकास और योजनाओं का सीधा लाभ जनता को पहुंचाना है। बैठक में विधान परिषद के सदस्य और ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow