Lucknow : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 20–22 फरवरी तक राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता जनपद एवं मंडल स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों ने विभिन्न चरणों में भाग
- मंत्री कपिल देव अग्रवाल करेंगे उद्घाटन, 579 प्रशिक्षार्थी लेंगे भाग
- आईटीआई प्रशिक्षार्थियों के लिए पहली राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, सभी तैयारियां पूरी
लखनऊ : व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अधीन प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ के निर्देशन में 20 से 22 फरवरी 2026 के मध्य “राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26” का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 फरवरी को विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता जनपद एवं मंडल स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों ने विभिन्न चरणों में भाग लिया, जिसमें कुल 579 प्रतिभागियों (271 महिला एवं 308 पुरुष) का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने बताया कि विभाग द्वारा पहली बार इस प्रकार की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करना तथा उनके समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।
प्रशिक्षण निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि महिलाओं की प्रतियोगिताएं 20 फरवरी तथा पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं 21 फरवरी को आयोजित होंगी। यदि किसी प्रतियोगिता का समापन शेष रहता है तो उसे 22 फरवरी को सम्पन्न कराया जाएगा। प्रतिभागियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था आईटीआई अलीगंज के छात्रावास में की गई है तथा आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रतियोगिता में 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले, लंबी व ऊंची कूद, शॉटपुट, बैडमिंटन (एकल व युगल), कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी तथा खो-खो सहित 13 खेल शामिल हैं। खेल विभाग एवं विभिन्न खेल संघों के सहयोग से रेफरी एवं तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। विभाग द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व आवंटित किए गए हैं।
Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल
What's Your Reaction?











