Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, ट्राई साइकिल, चाबी और प्रमाण पत्र वितरित किए

कृषि यंत्रीकरण योजना के लाभार्थी पारसनाथ को 34 लाख रुपये अनुदान के डमी चेक और ओम प्रकाश को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)

Feb 1, 2026 - 23:22
 0  2
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, ट्राई साइकिल, चाबी और प्रमाण पत्र वितरित किए
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, ट्राई साइकिल, चाबी और प्रमाण पत्र वितरित किए

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कई योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना के तहत राजकुमार कैथवास को 11 लाख रुपये, पवन कुमार साहू को 10 लाख रुपये और नीलम तिवारी को 7 लाख रुपये के ऋण के डमी चेक दिए। सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को 5 लाख रुपये के ऋण के डमी चेक वितरित किए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 171 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के लिए 51.30 लाख रुपये, 221 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.31 करोड़ रुपये और 2306 स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज के लिए 34.59 करोड़ रुपये के डमी चेक दिए। मत्स्य विभाग के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान किए। दिव्यांगजन मधु देवी, नगीना, चांदनी, मोहित खत्री, मकसूद, संजय कुमार, मूलचन्द्र, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार और काजल देवी को ट्राई साइकिल दी।

कृषि यंत्रीकरण योजना के लाभार्थी पारसनाथ को 34 लाख रुपये अनुदान के डमी चेक और ओम प्रकाश को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाबी दी। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र और वाद्ययंत्र योजना के लाभार्थियों को वाद्ययंत्र दिए। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। पीएमएफएमई योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकर नवीन कुमार झा, भीम सिंह, अजय सिंह और मुकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र दिए तथा लाभार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow