Lucknow : महिला सशक्तिकरण की उड़ान- कर्तव्य पथ तक लखपति दीदियाँ - केशव प्रसाद मौर्य
रवाना होने से पहले उप मुख्यमंत्री ने इन दीदियों से उनके कामकाज, महिला सशक्तिकरण में उनके प्रयासों और सफलता की कहानी के बारे में बात की तथा उनका उत्साह बढ़ाया। दीदियों का अभि
- लखपति दीदियाँ: नारी शक्ति से राष्ट्र निर्माण
- कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति
- लखपति दीदियाँ बनीं आत्मनिर्भर भारत की पहचान
- आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश
- लखपति दीदी अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जायेगा
- महिलाओं की आर्थिक प्रगति से ही प्रदेश का समग्र विकास सम्भव
- लखपति दीदियों की सफलता को राष्ट्रीय सम्मान
- कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की शान बनेंगी उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां
- गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी, यूपी की 14 लखपति दीदियां
- 23 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना हुयी प्रदेश की 14 दीदियां
- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखपति दीदियों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे शामिल होने हेतु किया रवाना
- उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि बनेंगी
उत्तर प्रदेश की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की 14 लखपति दीदियां गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इनमें से 13 दीदियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय से बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया। एक दीदी पहले ही दिल्ली पहुंच गई थीं।
रवाना होने से पहले उप मुख्यमंत्री ने इन दीदियों से उनके कामकाज, महिला सशक्तिकरण में उनके प्रयासों और सफलता की कहानी के बारे में बात की तथा उनका उत्साह बढ़ाया। दीदियों का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।
ये दीदियां परेड देखने के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगी। इसके बाद अन्य राज्यों की दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण भी करेंगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों को आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने दीदियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विचार है कि गरीब से गरीब व्यक्ति राष्ट्रीय पर्व में शामिल हो। सरकार गरीबी दूर करने में सफल रही है। महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान की मिसाल है। आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
उत्तर प्रदेश में एक साल में तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। लखपति दीदियां आगे करोड़पति बनें, इसके लिए प्रयास होंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि समूह की महिलाएं स्कूली ड्रेस बनाएं, राशन दुकानें चलाएं, खाद्य प्रसंस्करण में हिस्सा लें और सोलर व ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ें।
इस मौके पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास सौरभ बाबू, विशेष सचिव जयनाथ, मिशन निदेशक दीपा रंजन, संयुक्त मिशन निदेशक जनमेजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये दीदियां ई-रिक्शा चलाने, पशुपालन, दूध उत्पादन, कैफे संचालन, मसाला बनाने, ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केंद्र और गो आधारित उत्पाद जैसे कामों से सालाना एक लाख से अधिक कमाई कर रही हैं।
Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार
What's Your Reaction?











